ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनगणना-2027 प्रशिक्षण दूसरे दिन तकनीकी पहलुओं पर हुआ गहन मंथन

तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न

सिंगरौली- शासकीय महाविद्यालय बैढ़न के विज्ञान भवन में आयोजित ‘जनगणना-2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं एवं डेटा संकलन की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में प्रमुख जनगणना अधिकारी नगरीय क्षेत्र श्रीमती सविता प्रधान गौंड एवं नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह उपस्थित रहीं। इसके साथ ही जनगणना निर्देशालय भोपाल से सिंगरौली जनगणना अधिकारी श्री हुसैन अली तथा चार्ज अधिकारी एच.एम. श्रीवास्तव एवं श्री प्रवीण गोस्वामी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर प्रशिक्षण की प्रगति का अवलोकन किया।प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया तथा डिजिटल डेटा एंट्री के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह ने गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित डेटा संकलन के महत्व पर बल देते हुए प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया।

चार्ज अधिकारी एच.एम. श्रीवास्तव एवं श्री प्रवीण गोस्वामी ने फील्ड स्तर पर आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र में सभी प्रशिक्षणकर्ताओं एवं प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निर्धारित पाठ्यक्रम के दूसरे चरण को पूर्ण किया। प्रशिक्षण का अंतिम दिवस 17 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें शेष तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा के साथ प्रशिक्षण का औपचारिक समापन किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button