ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने अलर्ट: सिंगरौली में उड़नदस्ता दल गठित

कलेक्टर के निर्देश पर सभी विभाग सक्रिय; शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर होगी कार्रवाई

सिंगरौली। अक्षय तृतीया (20 अप्रैल) के अवसर पर संभावित बाल विवाह की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में तहसील स्तर पर विशेष उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं, जो बाल विवाह की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करेंगे।

प्रशासन ने महिला एवं बाल विकास, पुलिस, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और पंचायत सचिवों को भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा गया है।

निर्देशानुसार, वैढ़न, देवसर, चितरंगी, माड़ा और सरई तहसीलों में गठित उड़नदस्ता दलों में तहसीलदार, थाना प्रभारी, परियोजना अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। ये दल संभावित बाल विवाह की सूचना पर मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवाने के साथ परिवार को समझाइश देंगे।

आवश्यक होने पर बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।

Author

Related Articles

Back to top button