बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

उद्यम क्रांति से बदलेगी तस्वीर: सिंगरौली में 260 युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका

50 हजार से 50 लाख तक के प्रोजेक्ट पर सहायता; ब्याज अनुदान व गारंटी शुल्क सरकार देगी, आवेदन MP ऑनलाइन से

सिंगरौली। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत जिले में वर्ष 2026-27 के लिए 260 युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बैंक शाखावार लक्ष्य निर्धारित करते हुए योजना के व्यापक क्रियान्वयन की तैयारी शुरू कर दी है।

योजना के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र में 50 हजार से 50 लाख रुपये तथा सेवा क्षेत्र में 50 हजार से 25 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा, जो कम से कम आठवीं पास हैं और मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं, इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

सरकार द्वारा बैंक ऋण पर 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक दिया जाएगा, साथ ही बैंक गारंटी शुल्क भी इसी अवधि तक वहन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया MP Online के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ने 104 के लक्ष्य के विरुद्ध 142 हितग्राहियों को 1213.77 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत कर 135.57 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की थी। इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाकर अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button