भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

बलात्कार के प्रकरण में एक वर्ष से फरार 5-5 हजार रूपये के ईनामी दो आरोपीयों को पुलिस किया गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति- 16/04/2026

चितरंगी पुलिस की कार्यवाही

बलात्कार के प्रकरण में एक वर्ष से फरार 5-5 हजार रूपये के ईनामी दो आरोपीयों को पुलिस किया गिरफ्तार

में

अप.क्र.-37/2025 धारा- 137(2),87,64(1),64(2) बीएनएस

4,6,5 एल पास्को एक्ट

घटना का विवरण

दिनांक 30/01/2025 को फरियादिया ने थाना चितरंगी मे रिपोर्ट लेख कराई थी कि फरियादिया के गाव मे आरोपी अपनी रिश्तेदारी मे आता जाता था जिससे उनकी मुलाकात हो गई थी । उसके बाद शादी का बहाना करके अलग अलग स्थानो पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। जिसका पीडिता व्दारा विरोध किया गया तो उसकी मां ने समझाया बुझाया एवं शादी का झूठा आश्वासन देकर अपने घर मउगंज ले गई वहा पर उसके दूसरे लडके व्दारा भी पीडिता के साथ गलतकाम किया और उससे अपने पुत्र की शादी भी नही की और घर से भगा दिया । जिसकी रिपोर्ट पर थाना चितंरगी में सुसंगत धारा- 137(2),87,64(1),64(2) बीएनएस 4,6,5 एल पास्को एक्ट पंजीबध्द किया गया जाकर विवेचना मे लिया गया ।

कार्यवाही विवरण

मनीष खत्री (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं सर्वप्रिय सिंहा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा राहुल सैयाम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की सतत निगरानी में गंभीर अपराधो के आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में थाना प्रभारी चितरंगी दौरान विवेचना में प्राप्त सुसंगत साक्ष्यो के आधार पर आरोपीगणो के विरूध्द अपराध सिध्द होने से आरोपी विनय रजक पिता कल्लू उर्फ हरिकृपाल रजक उम्र 24 वर्ष निवासी मउगंज जिला मउगंज हाल कुसाही थाना गढवा जिला सिगरौली (म.प्र.) को पूर्व मे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेस किया जा चुका है।

मामले में महिला आरोपी सविता रजक एवं उसका पुत्र ब्रिजेश रजक घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। जो काफी ढूँढने पर भी दस्तयाब नही हो पा रहे थे ।घटना की गंभीरता एवं आरोपियो के लगातार फरार होने की स्थिति में पुलिस अधीक्षक जिला सिगरौली व्दारा फरार आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु 5000-5000 रूपये ( कुल दस हजार रूपये ) का ईनाम उदघोषित किया गया था ।

उसी क्रम मे दिनांक15/04/2026 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपिया किसी कार्य से कुसाही आने वाली है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मउनि. उमेश तिवारी व्दारा आरोपिया सविता देवी रजक निवासी मउगंज जिला मउगंज हाल कुसाही थाना गढवा जिला सिगरौली (म.प्र.) को दिनांक 15/04/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ मे उसने घटना स्वीकार किया और बताया कि उसका पुत्र ब्रिजेश रजक बैढन आया है। जिसे तत्काल पुलिस टीम व्दारा दिनांक 16/04/2026 को बैढन मे हिरासत मे लिया जाकर पूछताछ किया गया जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी ब्रिजेश रजक पिता कल्लू रजक निवासी मउगंज जिला मउगंज हाल कुसाही थाना गढवा जिला सिगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।लम्बे समय से लंबित चल रहे प्रकरण का निकाल किया गया ।

 

उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान

निरी. सुधेश तिवारी (प्रभारी थाना चितरंगी ), श्रीमती उमेश तिवारी, सउनि.आर.डी वर्मा , रमेश कोल, रमेश साकेत, प्रआर. कैलाश सिंह , आर. मुकेश पाण्डेय, सुभाष पाल, सुदर्शन चौहान, वीर प्रताप सिहं, शुभम पटले म.आर. प्रतिमा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी

Author

Related Articles

Back to top button