ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

सिंगरौली।जिले में बढ़ती गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली समय में बदलाव किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव बेनल ने सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित करने के निर्देश जारी किए हैं।

यह व्यवस्था नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों पर लागू होगी। हालांकि, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को विद्यालयीन कार्यों के लिए दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहना होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने तय समय के अनुसार ही आयोजित होंगी। कलेक्टर ने बताया कि बढ़ते तापमान का बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है।यह आदेश 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा और सभी स्कूलों को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button