ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विधायक राजेंद्र मेश्राम ने परसौना में सुनी जनसमस्याएं

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम ने शनिवार को अपने विधायक कार्यालय, परसौना में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंचे, जहां विधायक ने सभी से आत्मीय संवाद किया और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

विधायक मेश्राम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार क्षेत्र के लोगों के संपर्क में रहकर उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उन्हें भी शीघ्र हल कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक का आभार जताया।

Author

Related Articles

Back to top button