बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चौकी निवास पुलिस की कार्रवाई: दो किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। सिंगरौली जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी निवास पुलिस ने एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भडसेड़ी रेलवे पुलिया के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर जा रहा है।

सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पुष्पराज जयसवाल (33 वर्ष) निवासी महुआगांव, थाना सरई बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 2 किलो 27 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button