मध्य प्रदेशसिंगरौली

गड़हरा स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार, छात्रों ने बढ़ाया मान

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा का इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

कक्षा 10वीं में विजय कुमार साकेत ने 435 अंक (87%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विक्रम प्रसाद पाल 431 अंक (86.2%) के साथ दूसरे और रुचि दुबे 421 अंक (84.2%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पूजा विश्वकर्मा ने भी 404 अंक (80.4%) हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया।

कक्षा 12वीं में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। गणित संकाय में अनोज शर्मा ने 427 अंक (85.40%) प्राप्त किए, जबकि शिवा शर्मा और सूरज यादव ने क्रमशः 406 और 405 अंक हासिल किए। जीव विज्ञान संकाय में प्रिंस शाह, समीक्षा वर्मा और पूनम कुशवाहा ने अच्छे अंक प्राप्त किए। कला और वाणिज्य संकाय के छात्रों ने भी संतोषजनक प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार दुबे ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। परीक्षा प्रभारी शमशीदा बानो ने भी विद्यार्थियों की लगन की सराहना की।
परिणाम के बाद विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और शिक्षकों व अभिभावकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button