ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, 5 आरोपी हिरासत में

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के कोतवाली वैढ़न क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश शाह (30 वर्ष) निवासी खोखरी, हाल सेंट जोसेफ स्कूल के पास बिलौंजी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, राजेश शाह का अपने रिश्ते के भाई महेंद्र शाह के साथ बिलौंजी स्थित मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शनिवार सुबह करीब 9 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि महेंद्र शाह, उसके परिजन और किराएदार अरुण सिंह तथा उसका बेटा अनीश सिंह सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर राजेश शाह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली वैढ़न पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों में से 5 को हिरासत में ले लिया है। इनमें मनीष शाह, देवमती शाह, प्रभावती शाह, अरुण सिंह और अनीश सिंह शामिल हैं। वहीं मुख्य आरोपी महेंद्र शाह अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्क है।

Author

Related Articles

Back to top button