ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैंक डकैती और हत्या पर कांग्रेस नेता की कड़ी प्रतिक्रिया, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

सिंगरौली। सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हुई दिनदहाड़े डकैती और राजेश शाह की निर्मम हत्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के संगठन मंत्री अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने कड़ी निंदा की है।

जारी बयान में उन्होंने कहा कि दोनों घटनाएं बेहद दुखद, भयावह और निंदनीय हैं, जिनसे पूरे शहर में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटनाएं शासन-प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता का परिणाम हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मृतक राजेश शाह लगातार जिला पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जो प्रशासन की गंभीर विफलता को दर्शाता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह संकेत देती हैं कि कानून-व्यवस्था कमजोर हो रही है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग ने प्रशासन से मांग की है कि बैंक डकैती कांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए। साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की गई है।इसके अलावा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने और प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button