ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैढ़न में जल सप्लाई पर उठे सवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने जांच की मांग की

सिंगरौली। सिंगरौली के बैढ़न क्षेत्र में नगर पालिक निगम द्वारा घर-घर पाइपलाइन से की जा रही पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैढ़न के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान (रिंकू) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इन दिनों सप्लाई हो रहे पानी में दुर्गंध की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, जो बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जल प्रदाय व्यवस्था में सुधार की तत्काल आवश्यकता है। साथ ही जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि पानी सप्लाई करने वाले प्लांट की जांच कराई जाए और साफ-सफाई तथा गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल मिल सके।

मोहम्मद शाहिद खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैढ़न जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
स्थानीय नागरिकों ने भी पेयजल की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।

Author

Related Articles

Back to top button