ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह निकाह योजना अंतर्गत दाम्पत्य विवाह में बंधे 100 जोड़े राज्यमंत्री राधा सिंह ने विवाहित जोड़ो को दिया आशीर्वाद

सिंगरौली- जनपद पंचायत चितरंगी में 19 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जहाँ 100 जोड़ों का विधिवत विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राधा सिंह रहीं,वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष चितरंगी सियादुलारी ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.रविन्द्र सिंह, जनपद सदस्य देवी प्रसाद बैस,सुषमा सिंह,रज्जी देवी, सरपंच लालता प्रसाद बैस, राजेश प्रताप सिंह,अजय द्विवेदी,योगेंद्र द्विवेदी,निर्भय सिंह,तहसीलदार नागेश्वर पनिका,मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह सैयाम सहित अन्य लोकसेवक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी गढ़वा विद्यावारिध तिवारी,चौकी प्रभारी नौडिहवा मनोज सिंह,चौकी प्रभारी बगदरा बी.पी. कोल सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह सैयाम, पंचायत इंस्पेक्टर रामजी शर्मा एवं जनपद पंचायत के समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह निकाह योजना के तहत कुल 418 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें जांच उपरांत 369 आवेदन पात्र पाए गए।राज्य शासन द्वारा 100 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था,ऐसे में पात्र हितग्राहियों का चयन उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह निकाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इस योजना ने समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित की है और उन्हें बोझ समझने की धारणा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच का संचालन उर्मलेश पांडेय ने किया।

Author

Related Articles

Back to top button