ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत बेतरिया पहुंचे विधायक राजेंद्र मेश्राम, ग्रामीणों से किया संवाद

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम ने “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के तहत मंडल रजमिलान के ग्राम पंचायत बेतरिया में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम में विधायक ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।


इस अवसर पर उन्होंने गांव के बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रामीणों ने भी विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा।

विधायक राजेंद्र मेश्राम ने कहा कि गांव की मिट्टी, बुजुर्गों का स्नेह और आमजन का विश्वास उन्हें जनसेवा के लिए लगातार प्रेरित करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और अभियान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Author

Related Articles

Back to top button