देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

राहुल गांधी बोले- “चुपके-चुपके जनता की जेब काट रही सरकार”, खड़गे ने कहा- ‘फ्यूल लूट’ जारी

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा।

राहुल गांधी ने लिखा कि “महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला” हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किश्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता की जेब पर लगातार बोझ डाल रही है। राहुल ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल करीब 8 रुपए महंगा कर दिया गया और आगे भी कीमतें बढ़ने की आशंका है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 10 दिनों में चौथी बार ईंधन कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि “फ्यूल लूट” अभी खत्म नहीं हुई है। खड़गे के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 7.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 7.53 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

खड़गे ने दावा किया कि वर्ष 2014 में पेट्रोल 71.41 रुपए प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 102.12 रुपए पहुंच गया है। वहीं डीजल 56.71 रुपए से बढ़कर 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने ईंधन के जरिए 43 लाख करोड़ रुपए की कमाई की है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर किसानों, मध्यम वर्ग, एमएसएमई और आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि “रोजाना की इस लूट से आखिर फायदा किसे हो रहा है?”

Author

Related Articles

Back to top button