बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पारिवारिक रंजिश में चचेरे भाई ने घर में लगाई आग, बाइक और मुख्य दरवाजा जलकर खाक

सिंगरौली: जिले के जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम कटौली में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ आपसी पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई के घर को निशाना बनाया। आरोप है कि युवक ने घर के पोर्च में खड़ी बाइक में आग लगा दी, जिससे भीषण अग्निकांड हो गया।

आग की चपेट में आया घर का मुख्य दरवाजा
बाइक में लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई। लपटें इतनी तेज थीं कि घर का मुख्य दरवाजा भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटें घर के भीतर तक पहुँच गईं, जिससे वहां रखी एक चारपाई का हिस्सा भी जल गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर के अंदर मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। परिजनों ने एक बुजुर्ग महिला को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

लंबे समय से चल रहा था विवाद
पीड़ित अंंकित दुबे ने बताया कि आरोपी राजेश द्विवेदी लंबे समय से उनके परिवार को परेशान कर रहा था। विवाद इतना बढ़ गया था कि परिवार पहले ही मानसिक तनाव की स्थिति में था और उन्होंने पूर्व में भी पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी नारायण द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जुटाए गए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button