नवजीवन भवन में आम सभा, कार्यकारिणी गठन हेतु रहवासियों को आमंत्रण

सिंगरौली। नवजीवन रहवासी कल्याण समिति द्वारा आगामी 31 मई रविवार को शाम 7 बजे नवजीवन भवन में आम सभा आयोजित की जाएगी। सभा का मुख्य उद्देश्य समिति की नई कार्यकारिणी का गठन करना है। यह बैठक समिति के संस्थापक एवं संरक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
समिति की ओर से सभी रहवासियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है। आयोजकों ने बताया कि समय पर उपस्थिति से पदाधिकारियों के चयन की कार्रवाई सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सकेगी।
नवजीवन रहवासी कल्याण समिति, हर्रई आवासीय सह व्यावसायिक परिसर की पंजीकृत आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) है। समिति के बायलॉज के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल त्रिवार्षिक निर्धारित है। वर्ष 2013 से अब तक समिति में चार बार कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है, जबकि कोविड काल के एक वर्ष को शून्य घोषित किया गया था। अब समिति के पांचवें कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है।
समिति की वर्तमान कार्यकारिणी ने 25 मार्च 2026 को अपना त्रिवार्षिक कार्यकाल पूर्ण कर लिया था। इसके बाद 6 मार्च 2026 को कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था और नई कार्यकारिणी गठन हेतु आमसभा 10 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित की गई थी। हालांकि अप्रैल एवं मई माह में सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों के कारण रहवासियों की उपस्थिति प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए सभा को 31 मई तक स्थगित कर दिया गया था।
समिति के संस्थापक एवं संरक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल ने सभी रहवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समिति के गठन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।













