ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने थाना चितरंगी का किया आकस्मिक निरीक्षण

सिंगरौली। जिले की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सियाज केएम ने थाना चितरंगी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, दस्तावेजों के संधारण तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस संबंधी कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने थाना स्तर पर संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सुधेश तिवारी एवं थाना स्टाफ द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और दस्तावेजीकरण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

इस अवसर पर थाना परिसर की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण एवं अन्य प्रशासनिक पहलुओं का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

Author

Related Articles

Back to top button