बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

नादिया तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मंगलवार देर रात नादिया तिराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक बिजली का खंभा तोड़ते हुए मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान उमेश सिंगोर (42 वर्ष), भुवन लाल सिंगोर (36 वर्ष) और मुन्ना भांवरे (50 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और तहसीलदार हीरा लाल तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल उठाए। लोगों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और यातायात विभाग सतर्क हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button