Blog

इंजीनियर और कर्मचारी के बीच जमकर चले लात घूसे, पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

बुधनी की रेलवे निर्माण साइट का मामला

बुधनी. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत थाना क्षेत्र में रेलवे निर्माण के दौरान इंजीनियर और एक कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

शिकायतकर्ता अभिजीत साहू (26 वर्ष), निवासी कालापानी, जिला बरगढ़ (ओडिशा) हाल निवासी गोकुल धाम कॉलोनी बुधनी ने पुलिस को बताया कि वह जेपीडब्ल्यू कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. एक जून को दोपहर करीब 12:25 बजे वह अपने साथी हेमंत पाल के साथ रेलवे निर्माण साइट पर पानी की टंकी के पास कार्य कर रहा था. आरोप है कि इसी दौरान शिवम मेहतर और दीपक साइट पर पहुंचे और निर्माण सामग्री उठाने लगे. मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज की. कुछ देर बाद वे रवि मीना, चीरू और सर्वेश के साथ वापस आए और फिर से विवाद शुरू कर दिया. शिकायत के अनुसार, दीपक और चीरू ने अभिजीत साहू के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जबकि दीपक ने पत्थर से हमला किया, जिससे उसकी पीठ, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं.

Author

Related Articles

Back to top button