ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विश्व पर्यावरण दिवस पर इटार में चला स्वच्छता अभियान

गीला-सूखा कचरा अलग करने का दिया संदेश

सिंगरौली :विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इटार क्षेत्र में 1 जून से 5 जून तक विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घर से ही कचरे का पृथक्करण करने से पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होती है।

अभियान में इटार सेक्टर पीसीओ रामजी माझी, ब्लॉक समन्वयक उदयभान पाठक, स्थानीय सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक मौजूद रहे। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कचरा प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी।
ब्लॉक समन्वयक उदयभान पाठक ने ग्रामीणों को बताया कि रसोई से निकलने वाला गीला कचरा जैसे फल-सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन एवं अन्य जैविक अपशिष्ट को हरे डस्टबिन में डालना चाहिए। इससे जैविक खाद तैयार की जा सकती है और डंपिंग ग्राउंड में मीथेन गैस बनने से रोका जा सकता है।वहीं प्लास्टिक, पॉलिथीन, कांच, गत्ता और अन्य सूखे कचरे को नीले डस्टबिन में रखने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कचरे को रिसाइक्लिंग प्लांट भेजकर दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है, जिससे प्रदूषण कम होता है और प्राकृतिक संसाधनों की बचत होती है।अधिकारियों ने बताया कि घर पर ही कचरा अलग करने से लैंडफिल में जाने वाले कचरे की मात्रा लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है।

 

इससे सफाई कर्मचारियों को हाथ से कचरा छांटने की जरूरत नहीं पड़ती और वे संक्रमण से भी सुरक्षित रहते हैं।अभियान के समापन पर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि वे गीला और सूखा कचरा अलग रखने की आदत को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button