देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खतरनाक वीडियो, भारतीय रेलवे ने लिया संज्ञान

पटना। सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रेलवे से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चलती ट्रेन की खिड़की से एक विशालकाय लोहे का बक्सा हवा में लटकता हुआ दिखाई दे रहा है। ट्रेन के भीतर बैठे दो यात्री इस भारी-भरकम बक्से को अंदर से पकड़े हुए हैं, जबकि उसका एक बड़ा हिस्सा खिड़की से बाहर निकला हुआ है।

वीडियो के सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई। इस मामले पर अब भारतीय रेलवे ने भी संज्ञान लिया है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस लापरवाही पर गहरा विरोध जताया और न केवल यात्रियों बल्कि रेलवे स्टाफ को भी आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा कि यात्री ट्रेनों के साथ एक या दो पार्सल वैगन लगी होती हैं। अगर किसी को भारी या बड़ी चीजें ले जानी हों, तो टिकट के साथ पार्सल बुक करना चाहिए। ऐसे गैरकानूनी कार्य जानबूझकर करना खतरनाक है।

वहीं, कुछ यूजर्स ने इस घटना पर तंज भी कसा। एक ने लिखा, “यह कारनामा पूरी दुनिया में शायद केवल उत्तर प्रदेश और बिहार ही कर सकते हैं। लोग ट्रेन के भीतर नहीं, बल्कि बाहर बंधे विशाल बक्से के साथ भी आराम से यात्रा कर लेते हैं। रेलवे वाले टिकट यात्रियों का काटते हैं और सामान खुद अपनी सीट आरक्षित कर लेता है।”

रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button