पर्यावरण संरक्षण ही जीवन का मूल – डॉ० विनोद पाण्डेय

सिंगरौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 5 जून 2026 को “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में स्वयंसेवकों द्वारा एनटीपीसी परिसर में जामुन, आम, अमरूद, नीम, सहतूत आदि पौधों का रोपण किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय नागरिकों को भी पौधारोपण के लिए जागरूक किया गया एवं उन्हें पौधा दान किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के इस पावन अवसर पर एनटीपीसी परिसर के शिक्षकों, कर्मचारीयों, छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के चुनौतियों के समाधान के लिए अग्रसर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबके जीवन का मूल मंत्र है इसके बिना हमारे जीवन में संतुलन संभव नहीं है।
इस अवसर पर अमित कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को अपने निवास के आसपास पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम में इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटेलाल प्रसाद ने स्वयंसेवकों से हम बदलेंगे जग बदलेगा का आह्वान किया और मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए इसे एक आवश्यक कार्य बताया। इस दौरान रविकांत कुशवाहा और अम्बरीष कुमार ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित विश्वकर्मा, नीरज, समीर, पूनम, खुशी, प्रभा, अनुराधा, अंकिता, अमीषा, उज्जवल, अनीश, कृष्णा, प्रिया हाजरा, पल्लवी, हिमांशु, आशुतोष, चंदा, का योगदान साराहनीय रहा।













