बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपये की अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 226.2 लीटर अवैध शराब और बीयर जब्त की है। जब्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा देवसर अनुभाग की एसडीओपी डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना जियावन के उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब लोड कर ढोंगा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ढोंगा महान नदी पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

तलाशी के दौरान वाहन से 226.2 लीटर बीयर एवं अन्य मदिरा बरामद की गई। मौके से पुलिस ने वाहन चालक सुनील नामदेव, निवासी जियावन बाईपास, को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने अवैध शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर ली है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।

इस मामले में थाना जियावन में अपराध क्रमांक 326/26 के तहत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब के स्रोत तथा इससे जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, उप निरीक्षक आई.पी. वर्मा, सहायक उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, उप निरीक्षक रामजी त्रिपाठी तथा वाहन चालक रामसुन्दर विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button