मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम मुख्यालय में 80.97 लाख की लागत से निर्मित होने वाले मशीनरी सप्लाई एवं केन्द्रीय कार्यशाला का भूमिपूजन संपन्न

​सिंगरोली / नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में प्रशासनिक एवं तकनीकी विकास को गति देने के लिए आज वार्ड क्र. 30 स्थित नगर निगम मुख्यालय में ₹80.97 लाख की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले मशीनरी सप्लाई एवं केन्द्रीय कार्यशाला के निर्माण कार्य का भूमि पूजन सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय के कर कमलो से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पार्षद संजय सिंह, आशीष बैस, इन्द्रेश शाह सहित नगर निगम सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री विशाल खत्री सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button