बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

रीवा बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग की मौत, फंदे से लटका मिला शव

पॉक्सो मामले में निरुद्ध था किशोर, पुलिस ने शुरू की जांच

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा स्थित बाल संप्रेषण गृह में सोमवार देर रात एक नाबालिग का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक पटेल के रूप में हुई है। उसे हाल ही में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में न्यायालय के आदेश पर बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध किया गया था।

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह मामला कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही बाल संप्रेषण गृह की परिस्थितियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य संबंधित तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button