बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

उज्जैन के नवोदय विद्यालय में बड़ा हादसा, तालाब में डूबे दो छात्र

10वीं के छात्र का शव बरामद, दूसरे छात्र की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा सामने आया। हॉस्टल से लापता दो छात्रों में से एक का शव विद्यालय परिसर के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ, जबकि दूसरे छात्र की तलाश एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम द्वारा जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 15 वर्षीय प्रज्ञान विमल, कक्षा 10वीं के छात्र के रूप में हुई है। वहीं, 14 वर्षीय रोशन बरेठा, कक्षा 9वीं का छात्र अभी लापता है। दोनों छात्र सोमवार शाम हॉस्टल से अचानक गायब हो गए थे। देर रात तक तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चलने पर विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

मंगलवार सुबह विद्यालय की बाउंड्री से लगे तालाब में एक छात्र का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सहायता से शव बाहर निकाला गया और उसकी पहचान प्रज्ञान विमल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि दोनों छात्र आवासीय परिसर से बाहर कैसे निकले। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button