बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एक माह में 31 भैंस चोरी, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

एसपी कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों पर कार्रवाई और भैंसों की बरामदगी की मांग

सिंगरौली। जिले में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं से नाराज दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक माह में 31 भैंस चोरी हो चुकी हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले संबंधित पुलिस चौकी और बाद में वैढ़न कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने संदेह के आधार पर कुछ लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
पीड़ित किसानों का कहना है कि भैंस उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चोरी गई भैंसों की जल्द बरामदगी की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें नए पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्टर और स्थानीय विधायक को भी ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button