बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

वार्ड 40 ताली सेन बस्ती की बदहाल सड़क पर स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 40 स्थित ताली सेन बस्ती में वार्ड वासियों ने कहा यदि नगर निगम के द्वारा कराए जा रहे सीवर एवं गैस पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो गया हो तो सड़क की मरम्मत करा दिया जाए जिससे आवाजाही हो सके स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सीवर लाइन का काम करने वालों का ही काम है इसका मेंटेनेंस भी कराया जाना वहीं ठेकेदार का कहना है की अभी आधा कार्य हो चुका है बचा हुआ कार्य भी पूरा हो जाए तो मेंटेनेंस भी हो जाएगा
वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। हालात ऐसे हैं कि वाहनों का चलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में कीचड़ और गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिक निगम प्रशासन से मांग की है कि यदि सीवर और गैस पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है, तो तत्काल सड़क का पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button