बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हिंडालको महान CSR की पहल से ओड़गड़ी और बेटहाड़ाड़ के करीब 125 किसान होंगे लाभान्वित

सिंगरौली। हिंडालको महान के CSR विभाग द्वारा ग्राम ओड़गड़ी और बेटहाड़ाड़ में निर्मित चेक डैम का उद्घाटन मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने किया। उन्होंने चेक डैम को ग्रामीण किसानों के उपयोग के लिए समर्पित करते हुए इसे जल संरक्षण और कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच शिव शंकर वैश्य, बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान तथा हिंडालको महान के CSR विभाग से विभाग प्रमुख संजय सिंह, राजीव रंजन, शीतल श्रीवास्तव और धीरेन्द्र तिवारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम सरपंच शिव शंकर वैश्य ने हिंडालको महान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि दोनों चेक डैम के निर्माण से लगभग 125 किसान वर्ष में तीन फसलों की खेती कर सकेंगे। इससे करीब 400 लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जल उपलब्धता बढ़ने से किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि हिंडालको महान का उद्देश्य केवल जल संरचनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि कृषि उत्पादकता बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जल संरक्षण एवं सिंचाई की बेहतर व्यवस्था किसानों को अधिक फसल लेने का अवसर देगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की ऐसी पहलें लंबे समय में किसानों की आजीविका को मजबूत करने और गांवों के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

चेक डैम से जल का संरक्षण होने के साथ खेतों में फसल, किसानों में उम्मीद और गांव में समृद्धि के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।हिंडालको महान CSR द्वारा जल संरक्षण और किसान सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल ग्रामीण विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Author

Related Articles

Back to top button