बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

झुरही-सरई मार्ग पर अनियंत्रित हुई बाइक, युवक घायल

हादसे के बाद एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर बैढ़न भेजा गया, तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग

सिंगरौली। झुरही से सरई मार्ग पर शनिवार को एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताया गया कि घायल युवक गांगी-खरकटा क्षेत्र का रहने वाला है और अपनी ससुराल आया हुआ था।
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक की मदद की। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर बैढ़न भेजा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार झुरही-सरई मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने वाहन चालकों से गति पर नियंत्रण रखने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। साथ ही लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए संबंधित विभाग से सड़क पर यातायात नियंत्रण और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button