बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर के प्रयासों से गनियारी में निर्माणाधीन पीजी कॉलेज को मिलेगी 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात

₹12.18 करोड़ की लागत से बनेगा सिंगरौली का भव्य ऑडिटोरियम, NCL ने दी स्वीकृति

सिंगरौली- जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल साकार होने जा रही है। कलेक्टर के विशेष प्रयासों से गनियारी में निर्माणाधीन पीजी कॉलेज परिसर में 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए NCL द्वारा ₹12 करोड़ 18 लाख 31 हजार 490 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

गनियारी में विकसित हो रहे इस नए शैक्षणिक परिसर को आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त कैंपस के रूप में विकसित करने की दिशा में कलेक्टर द्वारा ऑडिटोरियम का प्रस्ताव तैयार कराया गया था। प्रस्ताव को NCL के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इसे CSR के तहत स्वीकृति प्राप्त हुई है। NCL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 22 अगस्त 2026 को हुई 320वीं बैठक में CSR कमेटी की अनुशंसा पर इस परियोजना को मंजूरी दी गई है। परियोजना को जिला प्रशासन, सिंगरौली एवं NCL के मध्य MoU के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा।

यह ऑडिटोरियम सिंगरौली शहर में अपनी तरह का एक महत्वपूर्ण और विशिष्ट शैक्षणिक-सांस्कृतिक अधोसंरचना केंद्र होगा। 400 विद्यार्थियों की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में शैक्षणिक कार्यक्रमों, व्याख्यानों, सेमिनार, कार्यशालाओं, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार एवं गुणवत्ता को नई गति मिलेगी।

गनियारी में विकसित हो रहा पीजी कॉलेज परिसर सिंगरौली में आधुनिक शिक्षा के नए केंद्र के रूप में आकार ले रहा है और 400 सीटर ऑडिटोरियम इस कैंपस की सुविधाओं को एक महत्वपूर्ण नया आयाम प्रदान करेगा।

Author

Related Articles

Back to top button