बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित होगी ‘रन फॉर यूनिटी’

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक

सिंगरौली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इनमें निबंध लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन एवं लघु वीडियो प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व से परिचित कराया जाएगा।

एकता दौड़ एवं विद्यालयों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Author

Related Articles

Back to top button