उतर प्रदेशक्राइम न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

शक्तिनगर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस कराए 4,000 रुपये

बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड की रकम कराई होल्ड, एमआरएम पोर्टल के माध्यम से मूल खाते में वापस पहुंचाई राशि

शक्तिनगर (सोनभद्र)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति के 4,000 रुपये वापस करा दिए। राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों एवं साइबर टीम के प्रति आभार जताया।पुलिस के अनुसार, ज्वालामुखी मंदिर निवासी वेदान्ती मिश्रा पुत्र नारायण प्रसाद मिश्रा के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी कर उनके खाते से 4,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। इसकी जानकारी मिलने पर शक्तिनगर पुलिस की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संबंधित बैंक से पत्राचार कर ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी राशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई।राशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रणजीत कुमार और महिला कांस्टेबल नीलम सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता नंबर, पासवर्ड, नेट बैंकिंग की जानकारी और ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ सकती है।

Author

Related Articles

Back to top button