बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

डायलिसिस करा रहे मरीज के लिए संजय खान फरदीन ने 24वीं बार किया रक्तदान

 

सिंगरौली। जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए लगातार सक्रिय संजय खान फरदीन ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने सिंगरौली हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में डायलिसिस करा रहे एक मरीज के लिए रक्तदान किया। यह उनका 24वां रक्तदान है।

संजय खान फरदीन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री होने के साथ जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है। लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि जरूरत के समय मरीजों को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके।

Author

Related Articles

Back to top button