बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

करवा चौथ पर मोरवा पुलिस की अनूठी पहल, नगर निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने दिया सुरक्षित सफर का संदेश

 

सिंगरौली। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और लंबी उम्र की कामना का प्रतीक है। इसी भावना को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए मोरवा थाना पुलिस ने यातायात जागरूकता का संदेश दिया है। नगर निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह की पहल से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस जागरूकता अभियान के तहत लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए LIG, सब्जी मंडी, नियर बस स्टैंड, थाना रोड और मोरवा बस स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों पर जागरूकता संबंधी फ्लेक्स लगाए गए हैं। इन फ्लेक्स के माध्यम से वाहन चालकों और आम नागरिकों को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य संदेश है— “आपकी छोटी-सी सावधानी, परिवार के लिए बड़ी सुरक्षा।” लोगों से अपील की जा रही है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।

नगर निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह की इस पहल का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि सड़क पर बरती गई छोटी-सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियों पर भारी पड़ सकती है। त्योहार की खुशियां तभी पूरी होती हैं, जब हर व्यक्ति सुरक्षित अपने घर पहुंचे।

मोरवा पुलिस की अपील: करवा चौथ पर जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना के साथ सुरक्षित सफर का संकल्प भी लें। यातायात नियमों का पालन करें और अपनों की खुशियां सुरक्षित रखें।

पोल खोल पोस्ट सिंगरौली | यातायात जागरूकता विशेष रिपोर्ट

Author

Related Articles

Back to top button