बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के निवास चौकी क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार प्रिया ट्रैवल्स की बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान निलेश साहू (पिता उदयभान साहू) एवं जितेंद्र साहू (पिता बुद्धिसेन साहू) निवासी गढ़ईगांव, चुराडोल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही निवास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी नृपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा चालक की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां तीन दिन पहले भी एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की जान जा चुकी है। इसके बावजूद सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क संकरी होने के बावजूद इस मार्ग पर कोयले से लदे भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। इसके अलावा कई स्थानों पर सड़क किनारे मिट्टी और बालू के अवैध ढेर लगाए जाने से सड़क और संकरी हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने सड़क से अतिक्रमण हटाने, अवैध रूप से रखी गई मिट्टी एवं बालू को हटाने, भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने तथा सड़क सुरक्षा के स्थायी उपाय किए जाने की मांग प्रशासन से की है।

Author

Related Articles

Back to top button