देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पीएम दौरे से पहले चंडीगढ़ की जमीनी हकीकत सामने रखने की मांग, महंत मनोज शर्मा ने उठाए सवाल

कानून-व्यवस्था, नशा, गो-तस्करी और जनसुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने की अपील

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी एवं हिंदू चिंतक महंत मनोज शर्मा (मनु जी महाराज) ने प्रशासन से शहर की वास्तविक स्थिति प्रधानमंत्री के समक्ष निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह दौरा प्रशासन के लिए केवल उपलब्धियां गिनाने का अवसर नहीं, बल्कि शहर की जमीनी चुनौतियों को देश के सर्वोच्च नेतृत्व के सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।

महंत मनोज शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता यह जानना चाहती है कि क्या प्रशासन प्रधानमंत्री के समक्ष शहर में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, नशे के बढ़ते प्रभाव, गो-तस्करी तथा अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की वास्तविक जानकारी प्रस्तुत करेगा या केवल सकारात्मक पक्ष दिखाकर मूल समस्याओं को नजरअंदाज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह सरकार के सर्वोच्च नेतृत्व को तथ्यात्मक और संतुलित जानकारी उपलब्ध कराए, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी और दूरगामी निर्णय लिए जा सकें। यदि वास्तविक समस्याओं को छिपाया जाता है या उनकी अनदेखी की जाती है, तो इससे जनता की अपेक्षाओं को ठेस पहुंचती है।

महंत मनोज शर्मा ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान चंडीगढ़ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और प्रशासन पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ शहर की वास्तविक स्थिति से उन्हें अवगत कराएगा, जिससे आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल हो सके।

Author

Related Articles

Back to top button