शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार
अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत घरों से दबोचे गए आरोपी, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई

सिंगरौली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटी/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में तलाश वांछित एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने चार वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में सिकन्दर स्वीपर पुत्र रघुवर निवासी कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर, राजेन्द्र स्वीपर पुत्र रघुवर निवासी कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर, शिवशंकर चौधरी पुत्र कल्लू चौधरी निवासी कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर तथा मनोज राय पुत्र तेजनाथ राय निवासी काली मंदिर बस स्टैंड शक्तिनगर शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को 16 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह यादव, रिजर्व कांस्टेबल संजीव कुमार एवं कांस्टेबल संजू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित एवं वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।













