बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ट्रक चालक से मारपीट और तोड़फोड़ करने वाला बदमाश गिरफ्तार

जियावन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ग्राम आमो का आरोपी गणेश बहेलिया जेल भेजा गया; एसपी षियाज के.एम. के निर्देशन में हुई कार्रवाई

सिंगरौली। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जियावन पुलिस ने ट्रक चालक और सवारियों के साथ मारपीट कर वाहन के कांच तोड़ने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, ग्राम आमो स्थित पेट्रोल पंप के सामने आरोपी ने ट्रक को रोककर चालक और उसमें सवार लोगों के साथ अकारण विवाद किया। इसके बाद गाली-गलौज, मारपीट करते हुए ट्रक के कांच तोड़कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में विवेचक प्रधान आरक्षक रमेश चंद्र सहित पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार दबिश देने के बाद पुलिस ने गणेश बहेलिया उर्फ रामराज (50 वर्ष), निवासी ग्राम आमो, थाना जियावन को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शेषनारायण दुबे, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्र तथा थाना जियावन के पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button