बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल की सीएसआर निधि से सीधी जिले को मिली तीन नई शव वाहन सेवाएं

सांसद राजेश मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी, तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मिलेगी नि:शुल्क सुविधा

सिंगरौली। सीधी जिले में अंतिम संस्कार संबंधी आवश्यक सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सांसद राजेश मिश्रा ने रविवार को जिला चिकित्सालय सीधी परिसर से नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि से उपलब्ध कराए गए तीन नवीन शव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद राजेश मिश्रा ने बताया कि ये शव वाहन आमजन की सुविधा के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें एक वाहन चुरहट विधानसभा के सामुदायिक भवन रामपुर नैकिन, दूसरा धौहनी विधानसभा के मझौली/मड़वास तथा तीसरा सिहावल विधानसभा के देवसर क्षेत्र में सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में सम्मानजनक और त्वरित परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह, के.के. तिवारी, डॉ. देवेन्द्र त्रिपाठी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ‘मोनू’, अमित प्रधान, रामप्रसाद वैश्य, प्यारेलाल चतुर्वेदी, कौशलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, श्रीमती किरण सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद ने कहा कि एनसीएल की सीएसआर योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है और भविष्य में भी जनहित की ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button