ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मानसून क्रिकेट कप में सरौंधा बनी विजेता

खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश:-अजय पाठक

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत भाजपा मंडल जियावन के ग्राम कुर्सा में आयोजित मानसून क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। फाइनल मैच कुर्सा और सरौंधा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सरौंधा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक ‘बबलू’ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में हार-जीत होना स्वाभाविक है। खिलाड़ियों को सदैव खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

उन्होंने विजेता सरौंधा टीम एवं उपविजेता कुर्सा टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर भाजपा जियावन मंडल अध्यक्ष रमापति साहू, नौढ़िया मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष परशुराम तिवारी, कौशल पाण्डेय, किसान मोर्चा मंडल जियावन के विनोद कुमार साहू, रावेंद्र तिवारी सहित खेल प्रेमी ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button