बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम सिंगरौली में सरकार ने 8 एल्डरमैन किए मनोनीत

नगरीय विकास एवं आवास विभाग का आदेश जारी, परिषद में अनुभवी चेहरों को मिली जिम्मेदारी

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगर पालिक निगम सिंगरौली में आठ एल्डरमैनों को मनोनीत करने का आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा 19 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा-9(1)(ग) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इन सदस्यों को वर्तमान परिषद के शेष कार्यकाल अथवा शासन के अगले आदेश तक के लिए मनोनीत किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार नगर निगम सिंगरौली में मनोनीत एल्डरमैनों में कालिका गुप्ता (वार्ड क्रमांक-08), श्रीमती किरण सोनी (वार्ड क्रमांक-41), गिरजा पाण्डेय (वार्ड क्रमांक-31), मान प्रसाद पाल (वार्ड क्रमांक-45), सम्पत शाह (वार्ड क्रमांक-30), श्रीमती किरण सागर खेरेवार (वार्ड क्रमांक-08), नीरज सिंह परिहार (वार्ड क्रमांक-30) तथा हरिदास गुप्ता (वार्ड क्रमांक-40) शामिल हैं।

शासन के इस निर्णय के बाद नगर निगम परिषद में मनोनीत एल्डरमैनों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। ये सदस्य परिषद की बैठकों में शामिल होकर नगर विकास, जनसुविधाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़े विषयों पर अपनी भूमिका निभाएंगे।

स्थानीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्ति का उद्देश्य अनुभवी व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को नगर निगम की कार्यप्रणाली से जोड़ना माना जाता है। शासन के आदेश के बाद नगर निगम सिंगरौली में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

अब नवमनोनीत एल्डरमैनों से उम्मीद की जा रही है कि वे नगर विकास, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को परिषद के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

Author

Related Articles

Back to top button