देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सूचना मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद की गौ रक्षा टीम ने घायल गौमाता को पहुंचाया उपचार के लिए पशु चिकित्सालय

मनोज शर्मा,चंडीगढ़, 20 जुलाई। विश्व हिन्दू परिषद, चंडीगढ़ के गौ रक्षा विभाग प्रमुख जितेंद्र सनातनी ने बताया कि उन्हें रविवार को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि मोलीजगरा क्षेत्र में एक गौमाता घायल अवस्था में पड़ी है।

सूचना मिलते ही गौ रक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अंकित सूद, राज सूद, रौनक, मनीष एवं बिल्ला के नेतृत्व में घायल गौवंश का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया।

जितेंद्र सनातनी ने कहा कि गौ सेवा विश्व हिन्दू परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है और संगठन की टीम किसी भी स्थान पर घायल अथवा बीमार गौवंश की सूचना मिलने पर तुरंत सहायता के लिए पहुंचती है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि कहीं कोई गौवंश घायल या असहाय अवस्था में दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल गौ रक्षा विभाग को दें, ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button