साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-गाजियाबाद रेल मार्ग ठप
साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-गाजियाबाद रेल मार्ग ठप 6 वैगन पटरी से उतरे, 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित; कई रद्द, कई के बदले मार्ग साहिबाबाद। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल अंतर्गत साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। रात करीब 1:55 बजे एक मालगाड़ी के छह लोडेड वैगन पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड पर रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रैक को दुरुस्त कराने तथा वैगनों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया। रेलवे का कहना है कि जल्द से जल्द रेल यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारण दिल्ली-गाजियाबाद रूट से गुजरने वाली 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने 24 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है, जबकि कई लोकल और ईएमयू सेवाओं को रद्द कर दिया गया। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है तथा कई एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है। मुरादाबाद मंडल और उत्तर मध्य रेलवे से आने वाली कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर नियंत्रित गति से रवाना किया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार ट्रैक बहाली का कार्य पूरा होने के बाद ही रेल संचालन पूरी तरह सामान्य हो सकेगा। दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

साहिबाबाद। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल अंतर्गत साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। रात करीब 1:55 बजे एक मालगाड़ी के छह लोडेड वैगन पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड पर रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रैक को दुरुस्त कराने तथा वैगनों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया। रेलवे का कहना है कि जल्द से जल्द रेल यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे के कारण दिल्ली-गाजियाबाद रूट से गुजरने वाली 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने 24 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है, जबकि कई लोकल और ईएमयू सेवाओं को रद्द कर दिया गया। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है तथा कई एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है। मुरादाबाद मंडल और उत्तर मध्य रेलवे से आने वाली कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर नियंत्रित गति से रवाना किया गया।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार ट्रैक बहाली का कार्य पूरा होने के बाद ही रेल संचालन पूरी तरह सामान्य हो सकेगा। दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।













