बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

कोटा जंक्शन पर ब्लॉक बढ़ा, दयोदय एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन 24 जुलाई तक प्रभावित

प्लेटफॉर्म परिवर्तन, मार्ग बदलाव और सोगरिया स्टेशन से संचालन की व्यवस्था जारी

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा जंक्शन पर प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 के पुनर्विकास कार्य के चलते लिया गया ब्लॉक अब 24 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह ब्लॉक 18 जुलाई तक निर्धारित था, लेकिन निर्माण कार्य जारी रहने के कारण इसे छह दिन और बढ़ा दिया गया है। इसके चलते दयोदय एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार ब्लॉक अवधि में प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 से संचालित होने वाली ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं। जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस, कोटा-इटावा एक्सप्रेस, सिरसा-कोटा एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म क्रमांक-3 से संचालित होंगी, जबकि हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 से चलेगी।

भोपाल-जोधपुर और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का संचालन कोटा जंक्शन के बजाय गुड़ला-कोटा चंबल केबिन-सोगरिया मार्ग से किया जाएगा तथा ये ट्रेनें कोटा स्टेशन नहीं आएंगी। वहीं इटावा-कोटा एक्सप्रेस, इंदौर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और बीना-कोटा मेमू का समापन सोगरिया स्टेशन पर होगा। कोटा-बीना मेमू भी सोगरिया स्टेशन से ही रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति और प्लेटफॉर्म की जानकारी प्राप्त कर समय से पहले स्टेशन पहुंचें, क्योंकि परिचालनिक कारणों से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में भी परिवर्तन संभव है।

Author

Related Articles

Back to top button