ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दुधमनिया में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने की धुनाई, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुधमनिया में शुक्रवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रात 12 बजे पहुंचा था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान अरविंद साकेत (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे दुधमनिया गांव में अपनी प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा था। भनक लगते ही युवती के परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद 6-7 लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और बाद में छोड़ दिया। घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

थाने में नहीं हुई कोई शिकायत
सरई थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है, लेकिन फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पक्ष से आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button