बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ओड़ड़गड़ी में घर में फंसे परिवार को होमगार्ड-एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

स्टेट कमांड सेंटर से सूचना मिलते ही आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची राहत-बचाव टीम

सिंगरौली। थाना बरगवां क्षेत्र के ग्राम ओड़ड़गड़ी में बारिश और जलभराव के बीच घर में फंसे परिवार को होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्टेट कमांड सेंटर से घर में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त होते ही होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम ओड़ड़गड़ी पहुंचने के बाद टीम ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने घर में फंसे अवध कुमार साकेत (40), शांति देवी साकेत (35), विराट देव साकेत (13), रुद्र देव साकेत (9) और परिधि साकेत (11) सहित अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
राहत एवं बचाव दल की तत्परता से सभी फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। आपदा की स्थिति में टीम द्वारा दिखाई गई सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। परिवार के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Author

Related Articles

Back to top button