बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम मोहन यादव का ऐलान- 2 लाख पदों पर होगी भर्ती

भोपाल- मध्य प्रदेश में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। ओरछा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ऐलान किया कि प्रदेश में जल्द ही 2 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक और शिक्षकों के करीब 10 हजार पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ओरछा में किसानों के लिए भी अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों को अब दिन के समय भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और सरकार का फोकस बेहतर बिजली आपूर्ति के साथ कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने पर रहेगा।

चार आधारों पर टिकी है सरकार की रणनीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांवों के विकास, गरीबों के सम्मान, युवाओं को रोजगार और किसानों को सहयोग — इन चार प्रमुख स्तंभों पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार की कोई भी योजना आर्थिक कारणों से बंद नहीं की गई है और बजट की कोई कमी नहीं है।

55 करोड़ से बढ़कर 4 लाख करोड़ पहुंचा बजट

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य का बजट करीब 55 करोड़ रुपये था, जबकि आज मध्य प्रदेश सरकार का बजट बढ़कर 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

धार्मिक पर्यटन बनेगा राजस्व का बड़ा जरिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक के विकास के बाद प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार मिली है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन के जरिए राज्य का राजस्व बढ़ाने की दिशा में लगातार काम करेगी।

2028 होगा बहनों को समर्पित वर्ष

महिलाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा संकेत दिया। उन्होंने ऐलान किया कि साल 2028 को बहनों को समर्पित वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, जिससे यह माना जा रहा है कि आगामी समय में सरकार का फोकस महिला कल्याण और आधी आबादी से जुड़ी योजनाओं पर और बढ़ेगा।

Author

Related Articles

Back to top button