बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

38 साल की पुलिस सेवा के बाद एएसआई उपेन्द्र सिंह भदौरिया सेवानिवृत्त

चोरी के कई मामलों के खुलासे में निभाई अहम भूमिका, पुलिस अधीक्षक ने शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सिंगरौली/माड़ा। पुलिस विभाग में 38 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूरी करने के बाद सहायक उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह भदौरिया 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय के.एम. ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वहीं थाना माड़ा में पुलिस स्टाफ ने विदाई समारोह आयोजित किया।

उपेन्द्र सिंह भदौरिया मूलतः सीधी जिले के ग्राम बघवार के निवासी हैं। उन्होंने 5 जनवरी 1988 को छतरपुर जिले में आरक्षक के पद पर पुलिस सेवा शुरू की थी। वर्ष 2013 में स्थानांतरण के बाद सिंगरौली पुलिस लाइन आए। वर्ष 2015 में उनकी पहली पदस्थापना तिनगुड़ी चौकी में हुई। इसके बाद थाना माड़ा, आजाक थाना और सरई थाना में सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले उन्हें फिर थाना माड़ा में पदस्थ किया गया था।

तिनगुड़ी चौकी में वर्ष 2015 से 2019 तक पदस्थापना के दौरान उन्होंने बड़ी चोरियों के कई मामलों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतर्राज्यीय चोर गिरोहों की धरपकड़ में भी उन्होंने पुलिस टीम के साथ अहम योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कृत किया गया। आम लोगों के साथ मधुर व्यवहार के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वेश सिन्हा, एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह सहित थाना माड़ा के पुलिसकर्मियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button