बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बंधौरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

ग्राम बेतरिया में घर के अंदर मिला 32 वर्षीय महिला का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा; मामले की जांच जारी

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र की बंधौरा चौकी अंतर्गत ग्राम बेतरिया में बुधवार 2 सितंबर को एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पार्वती (32), पति कान्तीलाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बंधौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि पार्वती के गर्भवती होने की भी जानकारी सामने आई है। परिजनों के अनुसार वह करीब चार से पांच माह की गर्भवती थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने महिला की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच की मांग की है।

मायके पक्ष के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों एवं संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button